न्हाण लोकोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए: सुजीत शंकर
Kanwas News/सांगोद. थाना परिसर पर न्हाण लोकत्सव को लेकर सीएलजी सदस्यों की मीटिंग आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने न्हाण लोकोत्सव को लेकर सांगोद कस्बे का भी दौरा किया। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील गई। न्हाण व होली के त्योहार को लेकर पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने जुलूस का मार्ग को देखा। स्थानीय लोगों व आयोजन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने लोगों से कहा कि सभी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस दौरान सदस्य महेंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश सोनी, श्याम शर्मा, रमेश हरियाणा, बाबूलाल शर्मा, कृपाल सिंह, गिरिराज मंगल, योगेंद्र पंकज,आनन्द मंगल, भाजपा नगर, महामंत्री बुद्धिप्रकाश राठौर, हरीश चतुर्वेदी,गिरिराज शर्मा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष चन्दप्रकाश सोनी, मनोज नाटाणी, ट्रस्ट महामंत्री विपिन नन्दवाना, ट्रस्ट अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, काका भंवर सिंह हाड़ा, ब्रज बिहारी, रामावतार खटीक, मिर्जा शकील अहमद, हरलाल मीणा, सलीम अंसारी आदी मौजूद रहे।