Saturday, April 19, 2025

भाजपा के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस ने विरोध किया

Kanwas News/सांगोद. नगर में गांधी चौराहे पर नगर एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी को लेकर सरकार के एक मंत्री द्वारा अभद्र टिप्पणी करने एवं अभद्र टिप्पणी का विरोध करने वाले कांग्रेस के विधायकों का विधानसभा से निलंबन करने को लेकर कार्यकताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सभी कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर एवं विरोध प्रदर्शन का बैनर लेकर गांधी चोराहे पर पहुंचे और सरकार के इस कार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका, मंडल अध्यक्ष असरार अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा व वरिष्ठ नेता धनालाल मेघवाल ने विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार को सरकार के एक मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और जब कांग्रेस के विधायकों ने इसका विरोध किया तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के 6 विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। पुरजोर विरोध करते हैं। भाजपा के मंत्री की टिप्पणी संसदीय गरिमा को तार-तार करने वाली है। इस बात के लिए उनको माफी मांगनी चाहिए और तुरंत कांग्रेस के विधायकों का विधानसभा से निलंबन वापस लेना चाहिए। कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य हर जगह विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है जबकि सरकार को विपक्ष को साथ लेकर काम करना चाहिए, यही लोकतांत्रिक परंपरा है। सरकार का यही रवैया रहा तो कांग्रेस का कार्यकर्ता जगह-जगह सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा और यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। इस दौरान हेमंत नंदवाना, मीडिया प्रभारी सलीम अंसारी, नगर महासचिव सिद्धार्थ सुवालका, अशरफ पठान, उपाध्यक्ष शहजाद खान, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बंटी मीणा, नगर कोषाध्यक्ष मुसव्विर खान, पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर, जिला सचिव अफसार प्रधान, मिर्जा शकील बैग, ब्रजराज मीणा, नगर उपाध्यक्ष शांतिलाल सुमन, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष सी पी नागर सहित कहीं कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here