Wednesday, October 15, 2025

गिरिजन स्वैच्छिक संस्थान ने 500नरेगा महिलाओं को वितरीत किए स्वस्थ आहार

Kanwas News/सांगोद. खैराबाद ब्लॉक के मोड़क पंचायत में गिरिजन स्वैच्छिक संस्थान द्वारा 500 से अधिक लोगों को डाबर मैंगो जूस,एपल जूस,नारियल पानी,अचार,फीज जूस,लीची जूस और अन्य स्वास्थ्य खाद्य पदार्थ निशुल्क वितरित किया गया। संस्था प्रतिनिधि लोकेश गौतम राजौरा ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक करीब 500 नरेगा महिलाओं को वितरण किया गया। संस्थान का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को स्वस्थ आहार के प्रति जागरूक करना और उन्हें जंक फूड से होने वाले नुकसान के बारे में बताना है। संस्था अध्यक्ष सुनीता झाला ने बताया कि युवा पीढ़ी जंक फूड का अत्यधिक सेवन कर रही है,जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्था का प्रयास लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया जाए। इस दौरान चांदनी सेन,पुष्पा सेन,प्रमोद गौतम,सुनील सुमन,महेंद्र गोचर,अशोक राठौड़, केशव राठौर व विक्की शर्मा आदि मौजूद रहे।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here