Wednesday, October 15, 2025

विहिप बजरंग दल सांगोद की बैठक आयोजित, आगामी त्योहारों की रूपरेखा की तैयार

Kanwas News/सांगोद (बीएम राठौर). नगर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड सांगोद की बैठक चैतन्य हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष मथुरा लाल मेहता व जिला सह मंत्री कुंजबिहारी राठौर को मिला। अध्यक्षता प्रखंड मंत्री बलराम प्रजापत ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रम जलझूलनी एकादशी, विहिप स्थापना दिवस सहित सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। वहीं बताया कि इस वर्ष विश्व हिन्दू परिषद का षष्ठी (60) पूर्ति वर्ष के रूप में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी राय देकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। वहीं जिला अध्यक्ष मथुरा लाल मेहता की सहमति से प्रखंड व नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला सह मंत्री कुंज बिहारी राठौर‌ ने नये दायित्वों की घोषणा कि, जिनमें

इनको मिले पद और यह रहे मोजूद- सांगोद प्रखंड अध्यक्ष परमानन्द चोहान, उपाध्यक्ष बृजमोहन मेहता, महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी बाई सुमन, मंत्री रामू गौतम, सहमंत्री रघुनंदन नामा, सहमंत्री रविन्द्र नागर, कोषाध्यक्ष राजू गौतम, संयोजक केशव राठौर,सहसंयोजक हिमांशु यादव, मातृ शक्ति संयोजिका रानी सोनी, दुर्गा वाहिनी संयोजिका चेतना सुमन, सत्संग प्रमुख मनोज सालवी, सेवा प्रमुख सत्यनारायण मेहता, सह सेवा प्रमुख रेवड़ी लाल सीन्गोर, सामाजिक समरसता प्रमुख धनराज नागर, प्रचार प्रमुख चेतन वैष्णव, गौ सेवा प्रमुख श्याम पारेता, धर्म प्रसार प्रमुख बलराम जी प्रजापत, धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख पिन्टू सेन रहे। नगर कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष मदन मोहन कुमावत,उपाध्यक्ष हर्ष गर्ग, मंत्री घनश्याम सुमन, सहमंत्री रामप्रसाद जोशी, संयोजक प्रशांत गुर्जर, सहसंयोजक आकाश वैष्णव, सहसंयोजक लाला नायक,सत्संग प्रमुख संजय सेन,सेवा प्रमुख सुनील राठौर, सामाजिक समरसता प्रमुख चेतन कुमावत, प्रचार प्रमुख अनिल गौतम, गौसेवा प्रमुख केशव सोनी,सुरक्षा प्रमुख कुलदीप रेगर, व्यामशाला प्रमुख राजेश राठौर को नये दायित्व दिये। बैठक में जिला सहसंयोजक नंद बिहारी नागर,जिला सुरक्षा प्रमुख मनोज मेहरा,जिला सामाजिक समरसता प्रमुख रामविलास मेहता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here