Kanwas News/सांगोद. नगर कांग्रेस एवं मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा एवं ओजस्वी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर रिवर फ्रंट सांगोद पर वृक्षारोपण करके मनाया व जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष असरार अहमद एवं पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में जो साहस राहुल गांधी का रहा है वह तारीफ के काबिल है वह हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, दलित, आदिवासीयों की आवाज सदन में उठाते रहे हैं। हमेशा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और सच के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने नारा दिया है कि डरो मत अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद करो। वह ऐसे निडर नेता है जो प्यार में भरोसा करते हैं भय एवं डर में नहीं। इस अवसर पर पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर, नगर महासचिव सिद्धार्थ सुवालका, नगर कोषाध्यक्ष मुसव्विर खान, छात्र नेता आशीष गोचर, शौकत अंसारी, नगर महासचिव ऋषि राज जादम, छात्र नेता भोजराज गुर्जर, नगर सचिव युसूफ अली, नगर सचिव इकबाल सिंगीवाला, सहवरित पार्षद गोविंद मेहरा, अमजद अंसारी, चांद भाई नियारगीर, शौकत शाह, टीकम चंद, महेंद्र सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।