Kanwas News/सांगोद. नगर कांग्रेस एवं मंडल कांग्रेस के तत्तावधान में कांग्रेस के किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने किसान नेता राजेश पायलट की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर किसान नेता स्वर्गीय पायलट की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष असरार अहमद एवं पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, जिला सचिव अफसार प्रधान ने कहा कि उनका एक ही सपना था कि किसान और गरीबों के बच्चे जब तक पढ़ लिख कर आगे नहीं बढ़ेंगे तब तक देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सहित कई पदों पर रहते हुए कांग्रेस में कार्य करके किसानों और गरीबों के हित में काम किया। हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत पायलट के किसानों के लिए किए गए कार्यों को अभी भुलाया नहीं जा सकता। वह किसानों के सच्चे हितेषी थे। पायलट ने किसानों, युवाओं, बालिकाओं की शिक्षा, शोषित वर्ग के हितों के लिए कार्य करते हुए अपना जीवन राज्य एवं देश की सेवा के लिए समर्पित किया। लेकिन दुर्भाग्य से एक दुर्घटना में हम सब ने उन्हें खो दिया। ऐसी महान हस्ति को हम सब सादर नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
यह रहे मौजूद- नगर उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा, छात्र नेता आशीष गोचर, नगर महासचिव जगदीश नागर, नगर उपाध्यक्ष शांतिलाल सुमन, मीडिया प्रभारी सलीम अंसारी, नगर कोषाध्यक्ष मुसव्विर खान, हनुमत सिंह बना, छात्र नेता भोजराज गोचर, नगर महासचिव ऋषिराज जादम, पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर, नगर सचिव इकबाल सिंगीवाला, नगर महासचिव मोहम्मद शकील, नगर सचिव मोहम्मद कलाम, भोजराज गुर्जर, नगर सचिव सत्यनारायण मेहरा, नगर सचिव युसूफ अली, रमेश सुमन, असगर अंसारी, सोनू गौतम, एफाज हुसैन, इस्लामुद्दीन, रामदयाल कुशवाहा, निसार पठान, सिराज रंगरेज, रफीक नियारगीर, सत्यनारायण मेहता, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।