Tuesday, June 17, 2025

सांगोद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित,स्थानीय विधायक के इशारों पर प्रशासनिक अधिकारी

Kanwas News/सांगोद. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रिवर फ्रंट सांगोद पर कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भरत सिंह कुंदनपुर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह ने की। बैठक में सांगोद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक द्वेषता से वर्तमान क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर प्रशासन द्वारा की जा रही दमनात्मक कार्यवाही पर रोक लगाने एवं अवैध खनन रोकने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद में कोटा पहुकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। रिवर फ्रंट पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि वर्तमान क्षेत्रिय विधायक के इशारे पर राजनीतिक द्वेषता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता पर प्रशासन के द्वारा दमनात्मक कार्यवाही करवाई जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन को प्रताड़ित किया जा रहा है और क्षेत्र में जगह-जगह अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन कर्ताओं को भी प्रशासन द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। जिससे आम जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक द्वारा कुंदनपुर में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। पूर्व में कांग्रेस शासन में भी वर्तमान विधायक हीरालाल नागर द्वारा कुंदनपुर में मोहर्रम पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया था। राजनीतिक कारणों से ग्राम दीगोद एवं ग्राम हरिपुरा में नरेगा के अंतर्गत बनाए जा रहे रास्ते में प्रशासन द्वारा भेदभाव कर भाजपा कार्यकर्ताओं के कब्जे की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त नहीं करवा कर दूसरे खातेदारों की जमीन में रास्ता बनाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। ग्राम श्यामपुरा में भी विधायक के करीबी व्यक्तियों द्वारा खुलेआम जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है। आम जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर जब थाने में जाते हैं तो पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जोर देने पर दिखावे की रिपोर्ट दर्ज कर लेते हैं। वहीं बपावर कला में कांग्रेस शासन में सिंह के द्वारा प्रशासन के मार्फत 500 बीघा जमीन चारागाह की अतिक्रमण से मुक्त करवाई गई थी जिसमें से करीब 200 बीघा जमीन पर पुनः भाजपा कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया है।

सांगोद विधानसभा क्षेत्र के बपावर-
बपावर में सरकारी अस्पताल के लिए कांग्रेस शासन में स्वीकृत करवाए गए 5 करोड़ 30 लाख रुपए से अस्पताल निर्माण के लिए पट्टा जारी करने के बावजूद भी राजनीतिक हस्तक्षेप से निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। कई जगह वर्तमान क्षेत्रीय विधायक के दबाव से न्यायालय से निर्णय हो जाने के बाद एवं तीन तहसीलदार स्तर के अधिकारियों से पांच बार पेमाईश हो जाने के बाद भी जिला कलेक्टर द्वारा न्यायालय के निर्णय के विपरीत वर्तमान विधायक के दबाव में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए गलत पैमाइश करने का दबाव बनाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से भी किसान एवं आम जनता त्रस्त है।

सांगोद विधानसभा क्षेत्र का कनवास-
कनवास पीतामपुरा गिट्टी क्रेशर पर बिजली विभाग का ₹4 लाख से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है जो बिजली विभाग अभी तक भी वसूल नहीं कर पाया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रताड़ित होने पर संबंधित थाना अधिकारी को अपराध के संबंध में कार्यवाही करने के लिए कहने पर कन्हैया लाल हत्याकांड उदयपुर की घटना के बारे में बताकर कार्यवाही बाबत धमकाया जाता है और एक तरफा कार्यवाही की जाती है। इस बारे में जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को कोटा में ज्ञापन दिया गया है और ज्ञापन के माध्यम से शासन को आगाह किया है कि आमजन को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल कार्यवाही करें व राजनीतिक द्वेषता से किसी भी कांग्रेस जन व आमजन को पीड़ित नहीं करें अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगोद के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में यह रहे मौजूद-
बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुशल पाल, नगर पालिका अध्यक्ष कविता गहलोत, देवराज सिंह, सरपंच रविंद्र गुप्ता,नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, मंडल अध्यक्ष असरार अहमद,पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश मंगल,वक्फ बोर्ड सदर मुश्ताक भाई, एनएसयूआई अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा,कनवास नगर अध्यक्ष महावीर पारेता, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र सुमन,पार्षद अलका गुप्ता,शबनम शेरवानी, मीडिया प्रभारी सलीम अंसारी, शिक्षक नेता ईश्वर सिंह, नगर उपाध्यक्ष हरीश चतुर्वेदी,देवीलाल बैरवा,गजेंद्र सिंह, उपसरपंच सुनील नागर,कृष्ण मुरारी सेन, नगर अध्यक्ष जयसिंह मीणा, अशरफ पठान, मास्टर महमूद, दिग्विजय सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बंटी मीणा, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, पार्षद विपिन नंदवाना,पार्षद निरंजन जैन, पूर्व पार्षद बृजमोहन रेगर,युसूफ अली इकबाल सिंगी, अर्जुन मीणा,पूर्व सरपंच रामप्रसाद नागर ,सहकारी अध्यक्ष ललतेश शर्मा,मदन मोहन मीणा,राजेंद्र चौधरी सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here