Kanwas News/सांगोद. नगर एवं मंडल कांग्रेस कमेटी सांगोद के तत्वाधान में आधुनिक भारत के निर्माता व देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष असरार अहमद,पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद राजेंद्र गहलोत, जिला कांग्रेस महासचिव अफसार प्रधान ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश आजाद होने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने। आधुनिकतावादी दृष्टिकोण के साथ उन्होंने उदारवादी समाजवादी आर्थिक सुधारो को लागू किया और भारत को औद्योगिकरण की नीति के लिए प्रतिबद्ध किया साथ ही योजना आयोग का गठन किया विज्ञान और औद्योगिकी विकास को प्रोत्साहित किया और देश के विकास के लिए पंचवर्षीय योजनाओं का भी शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण ही देश में कृषि एवं उद्योग का नया युग शुरू हुआ नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में भी प्रमुख भूमिका निभाई। जब देश आजाद हुआ था, तो यहां सुई भी नहीं बनती थी लेकिन उनके कार्यकाल में देश में चहूंऔर विकास की क्रांति आई। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री बनने से पहले आजादी के आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों पर चलते हुए देश को आजाद करने में सहयोग किया इसके लिए कई बार उनको जेल भी जाना पड़ा। नेहरू जी बच्चों से भी बहुत प्यार करते थे इसीलिए उन्हें चाचा नेहरू की उपाधि भी मिली। ऐसे महान व्यक्ति को हम सब नमन करते हैं।
ये रहे मौजूद- सत्य प्रकाश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा, मीडिया प्रभारी सलीम अंसारी, नगर महासचिव जगदीश नागर, नगर कोषाध्यक्ष मुसव्विर खान, नगर उपाध्यक्ष एवं पार्षद निरंजन जैन, नगर सचिव युसूफ अली, पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर, नगर सचिव इकबाल सिंगीवाला, मोहम्मद शरीफ, चांद भाई, शौकत अंसारी, असलम अंसारी, भाया गुर्जर, उस्मान बेग, रफीक नियारगीर, रामदयाल कुशवाहा, सिराज रंगरेज, निसार पठान, बशीर अंसारी, लियाकत शाह, शब्बीर हुसैन, हुसैन शाह, बरकत अली, अमजद अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।