Wednesday, October 15, 2025

कनवास व देवली भाजपा मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन

Kanwas News/कनवास. कनवास व देवली भाजपा मंडल में राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। भारतीय जनता पार्टी देवली मंडल अध्यक्ष व कनवास मंडल अध्यक्ष  ने बताया कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ देवली से अपराह्न 3 बजे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया जाएगा। यात्रा पीसाहेड़ा, आवां, माधोपुर, आवां चौराहा होते हुए कनवास पहुंचेगी। कनवास मण्डल के कार्यकर्त्ता आवां चौराहे से यात्रा में शामिल होंगे। कनवास स्थित सुभाष सर्किल पर शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा का समापन होगा। वहीं ऊर्जा मंत्री नागर यात्रा में पूरे समय मौजूद रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगे थामे दो पहिया और चौपहिया वाहन लेकर साथ चलेंगे। रास्ते में तोरण द्वार लगाकर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। ढोल की थाप पर नाचते गाते कार्यकर्ता भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते चलेंगे।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here