Kanwas News/सांगोद. दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की विशाल रैली को लेकर सांगोद ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। रैली की तैयारियों के लिए देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी दिलदार अली ने सांगोद पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में दिलदार अली ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा “वोट कर गद्दी छोड़” अभियान तथा एसआईआर के विरुद्ध कांग्रेस की और से दिल्ली में विशाल रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वोटर सूची में छेड़छाड़ और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे मुद्दों को जनता के सामने लाने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने सांगोद ब्लॉक से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कपिल नागर और नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका ने प्रभारी अली को बताया कि सांगोद क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने रैली से संबंधित स्थानीय तैयारियों की जानकारी भी प्रभारी को दी।बैठक के दौरान नवनियुक्त अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष असरार अहमद का कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
बैठक में कुंदनपुर मंडल अध्यक्ष देवलाल गुर्जर, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा, नगर उपाध्यक्ष शांतिलाल सुमन, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सीपी नागर, नगर संगठन महासचिव निरंजन जैन, पूर्व सरपंच फूलचंद गुर्जर, युवा नेता मुसव्विर खान, यूथ कांग्रेस समन्वयक आशीष गोचर, अंकुश शर्मा, नगर प्रवक्ता शकील बैग, नगर महासचिव मोहम्मद शरीफ, नगर सचिव इकबाल सिंगीवाला, सत्यनारायण मेहता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

