Kanwas News/कनवास. भाजपा मंडल द्वारा कर्णेश्वर गौशाला में पंडीत दीन दयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती मनाई गई। भाजपा कनवास मंडल संयोजक कौशल सोनी ने बताया की कर्णेश्वर गौशाला में पंडित दीनदयाल की 108वीं जन्म तिथि के अवसर पर जन्म जयंती मनाई गई तथा गौशाला में गाय को हरा चारा खिलाकर सेवा सप्ताह मनाया गया। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के तहत घर घर जाकर सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर प्रवासी के रूप में सामोद पंचायत समिति के उप प्रधान ओम नगर अडूसा उपस्थित थे तथा कार्यक्रम में नरेंद्र मोहन गौतम सांगोद विधानसभा चुनाव संयोजक, पंचायत समिति सदस्य महावीर मराठा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक विजय,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनराज योगी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सांगोद देहात फूलचंद नागर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर सुमन, मंडल महामंत्री रमेश राठौर, कनवास मंडल चुनाव सहसंयोजक सत्यवान नागर, विधायक प्रतिनिधि रेषु जैन, सदस्यता अभियान चुनाव सहसंयोजक मनोज गौतम, अर्जुन आबिद व संजय नथिया सहित मौजूद रहे।

धुलेट. भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के निमित्त राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देशानुसार सांगोद विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर सेन के नेतृत्व में भाजपा संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ति मनाई गई। कार्यकर्ताऔ ने उपाध्याय की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन सदस्यता दिलवाई गई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवतार बंजारा, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया, भाजपा नेता सतीश गौतम, छितर लाल नागर, छात्र नेता सोरभ शर्मा ,इन्द्रे कुमार पांचाल, देवेंद्र नागर,विजय गुप्ता, गोलू नागर, बाबूलाल चौहान, मोकम सुमन, समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहै।

