Wednesday, October 15, 2025

दिव्यांग को इलेक्ट्रॉनिक साईकिल मिलने पर चेहरा खुशी से खिल उठा

Kanwas News/कनवास. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कैम्प कार्यालय से नयागांव के दिव्यांग को इलेक्ट्रॉनिक साईकिल भेंट की गई। पूर्ववर्ती राज्य सरकार के कार्यकाल में जब सरकार से मदद मांगने तथा बार बार मांग करने के बाद भी साईकिल नही मिली। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवतार बंजारा व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर सेन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के केम्प कार्यालय से सहायता मांगी तथा दिव्यांग का रजिस्ट्रेशन करवाया गया। जिसके बाद उसे इलेक्ट्रॉनिक तिपहिया साईकिल भेंट की, साईकिल पाकर दिव्यांग का चेहरा खिल उठा। साईकिल से दिव्यांग 50 किलोमिटर तक का सफर तय कर सकता है, साईकिल में मोजूद सामान पेटी का उपयोग वो उसके निजी काम के साथ उसके व्यवसायिक काम के लिए कर सकता है। दिव्यांग को इलेक्ट्रॉनिक साईकिल पर देखकर नयागांव के पूर्व उपसरपंच विजय सिंह बगाड़ा, किसान मोर्चा प्रवक्ता राजमल बंजारा,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष भरत राज बगाड़ा, मुकेश बंजारा, शेरू बंजारा समेत नयागांव के ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here