Kanwas News/देवली मांझी. गांव के अंतिम छोर पर बसे मनरेगा श्रमिकों ने मिट्टी कंकड़ के बीच योग दिवस पर योगा किया तो लोग चकित रह गए। मनरेगा श्रमिकों ने उत्साह के साथ काम करने से पहले योग किया तो ग्रामीण आवाक रह गए। मनरेगा श्रमिकों की देखा देखी स्थानीय लोगों ने भी योगा किया। मनरेगा श्रमिकों द्वारा किए गए योग की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। योगदिवस पर मनरेगा श्रमिकों व ग्रामीणों ने भी योग किया। शुक्रवार सुबह कनवास क्षेत्र के खजुरी पंचायत आमली झाड़ में नरेगा कार्य स्थल पर पहुंचे श्रमिकों ने पहले योग किया फिर काम शुरू किया। महिला श्रमिक बोलीं-हम मजदूरी तो रोज करते हैं लेकिन पहली बार योग किया तो बहुत अच्छा लगा। इस दौरान बुजुर्गों व मनरेगा श्रमिक भी योग करने से पीछे नहीं रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जगह-जगह योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। ग्राम आमलीझाड में मनरेगा कर्मियों ने योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मेट गिर्राज मीणा ने मनरेगा श्रमिकों को योगाभ्यास करवाया।