आधार क्लासेज सांगोद ने कक्षा 10वीं परिणाम में रचा इतिहास

Kanwas News/सांगोद. आधार क्लासेज के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो इसकी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।

संस्थान की छात्रा अस्मिता गोचर ने 97.83% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा तनिषा कंवर (94.83%), अविका नागर (94.33%), सविता नागर (91.33%), दीपक वर्मा (89.33%), प्रिंस वर्मा (88.84%) एवं प्रतिज्ञा नागर (88.67%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान के कुल परिणाम में 30 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक तथा 20 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान के मार्गदर्शन को दर्शाता है।

संस्थान के निदेशक सी.पी. सर ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि आधार क्लासेज सांगोद निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम दिलाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

(न्यूज़- रवि राठौर/कनवास)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें