Thursday, October 16, 2025

कनवास पुलिस ने 20किलो 320ग्राम अवैध अफीम डोडा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

रवि राठौर/कनवास. पुलिस थाना कनवास द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 20 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम का डोडा चूरा मय एक बोलेरो कार के साथ जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु रेन्ज स्तर पर चलाये गये, नाकाबन्दी एवं संदिग्ध वाहनो की चैकिंग हेतु विशेष अभियान के दौरान थाना कनवास द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरूध कार्यवाही करते हुऐ 20 किलो 320 ग्राम अफीम का डोडा चूरा मय एक कार बोलेरो के साथ अभियुक्त दयाला को गिरफतार किया। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे नाकाबन्दी एवं संदिग्ध वाहनो की चैकिंग हेतु विशेष अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह के निर्देशन में नरेन्द्र नागर वृत्ताधिकारी सांगोद के सुपरविजन व श्यामाराम थानाधिकारी कनवास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसके दौरान एन.एच. 52 कनवास तिराहा दरा स्टेशन पर नाकाबन्दी कर संदिग्ध वाहनो की चैकिंग प्रारम्भ की गई। नाकाबन्दी के दौरान मुल्जिम दयाला गुर्जर(32) निवासी अमर कुँआ थाना रानपुर जिला कोटा को 20 किलो 320 ग्राम अफीम का डोडा चूरा व एक बोलेरो कार के गिरफतारी करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम में अहम भूमिका सुमेर सिंह, पतराम की रही। इस दौरान महिपाल,विजयपाल मौजूद रहे।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here