Wednesday, October 15, 2025

“लाडली बहना” कार्यक्रम के तहत कनवास में बहनों ने ऊर्जा मंत्री को बांधे रक्षासूत्र

Kanwas News/कनवास. क्षेत्र के कनवास कस्बे में देवली और कनवास भाजपा मण्डल का “लाड़ली बहना” रक्षासूत्र समारोह रविवार को दोपहर 1बजे दरा रोड़ कस्बे में स्थित खेल ग्राउंड में आयोजित किया गया। सुबह से बीरबसी का व्रत कर अपने भाइयों की उन्नति, प्रगति और समृद्धि की कामना कर रही महिलाओं को लाड़ले भाई ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का साथ मिला। लाड़ली बहना रक्षासूत्र समारोह के दौरान ऊर्जा मंत्री को भाई के रुप में अपने बीच पाकर प्रफुल्लित थीं। जहां बहनों ने अपने साथ लाए रक्षा सूत्र और श्रीफल के साथ राखी बांधी। बहनें ऊर्जा मंत्री के मस्तक पर रोली और अक्षत का टीका लगाकर बलाइयां लेती रही। वेद विद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि ईश्वर की कृपा से ऐसा संयोग बना है कि बीरबसी के दिन अपनी बहनों के बीच में आना हुआ है। बहनों के बीच रहने पर हमेशा सुख और असीम संतोष की अनुभूति होती है। जब गांव में जाते हैं तो बहनें अपनी समस्याओं से अवगत करवाती हैं। इसलिए हर घर को नल का जल, हर खेत को पानी और रास्तों का सुदृढ़ीकरण करने का संकल्प किया है। हमारे संकल्प की सिद्धि में बहनें विश्वास की शक्ति बन रही हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पहले जब दूधियाखेड़ी माताजी पर कार्यक्रम किया था तो कांग्रेस के लोगों ने उसे वोट से जोड़ा था, लेकिन मैं आपको यह विश्वासपूर्वक कहता हूं कि आपसे विश्वास और प्रेम की यह डोर सदा बंधी रहेगी। इस डोर को कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ और सशक्त बनें, इसके लिए सुपोषित मां अभियान की शुरुआत की है। इस अवसर पर देवली व कनवास मंडल के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकता सहित महिलाएं मौजूद रहे।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here