Kanwas News/कनवास. कस्बे के दत्तात्रेय साधना आश्रम में भाजपा मंडल कनवास की बुधवार को बैठक आयोजित। बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांगोद विधानसभा के सांगोद स्थित स्टेडियम में 7 जुलाई को सुपोषित मां अभियान का शुभारंभ करेंगे। सीएम भजनलाल पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत चल रहे शिविरों का अवलोकन भी करेंगे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की पहल पर शुरु हो रहा अभियान। इस दौरान अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की गई। वहीं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। कनवास मण्डल अध्यक्ष सत्यवान नागर ने बताया कि सुपोषित मां अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को कार्यक्रम में पोषण किट वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किए जाने और अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में पहुंचने की योजना बनाई गई। इसको लेकर हर ग्राम पंचायतों में बूथ अध्यक्ष ओर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर योजना बनाए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में मंडल प्रतिनिधि हरिमोहन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल सोनी, मंडल महामंत्री दुर्गाशंकर सुमन, धनराज योगी, मंडल उपाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, मंडल मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदीप गौतम, मंडल आईटी प्रमुख दिनेश चौधरी, राहुल चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवतार बंजारा, धुलेट नगर अध्यक्ष हेमराज चौहान, धुलेट पंचायत प्रशासक रमेश माहेश्वरी, भाजपा नेता मनोज आचार्य, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अर्जुन आबिद, कमल चौधरी,प्रदीप, सोनू बराड़, ज्ञान गुर्जर, नरेंद्र नागर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।