Monday, June 16, 2025

भाजपा मंडल कनवास की गंगा जल संरक्षण को लेकर बैठक सम्पन्न

Kanwas News/कनवास. गंगा जल संरक्षण अभियान संकल्प से सिद्धि को लेकर चल रहे प्रदेशव्यापी भारतीय जनता पार्टी के अभियान को लेकर भाजपा कनवास मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें सांगोद विधानसभा में गंगा जल संरक्षण अभियान के सहसंयोजक के रूप में कौशल कुमार सोनी,कनवास मंडल के संयोजक के रूप में पंचायत समिति सदस्य महावीर मेरोठा को नियुक्त किया गया। सोमवार से पूरे कनवास मंडल में वृक्षारोपण,श्रमदान व सार्वजनिक चिन्हित जगह पर अस्पताल आदि की साफ-सफाई अभियान व बावड़ियों की सफाई को लेकर हर ग्राम पंचायत स्तर पर अलग-अलग टीम गठित की जाएगी। वहीं मंडल अध्यक्ष सत्यवान नागर ने बताया कि अभियान को लेकर भाजपा के प्रदेश में अपनी सभी योजनाओं को पंचायत के प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रभारी नगर लगाकर पूरे मंडल में गति दी जाएगी। इस अवसर पर मंडल प्रतिनिधि हरिमोहन शर्मा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक विजय, मंडल महामंत्री धनराज योगी, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर सुमन सहित कहीं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here