Kanwas News/कनवास. थाना क्षेत्र के दरा स्टेशन पर सुबह करीब 7बजे चाय की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति मृत हालात में मिला। थानाधिकारी श्यामाराम विश्नोई ने बताया कि क्षेत्र में आस-पास अज्ञात मृतक के परिजनों की तलाश की गई,लेकिन अज्ञात मृतक के परिजनो का कोई पता नही चलने के कारण शिनाख्तगी नही हो पाई। अज्ञात मृतक के परिजनों की तलाश जारी है।मृतक की पहचान जिसका रंग गेहूआ है,लम्बाई लगभग 5 फिट 7 इंच के आस पास है। उम्र 45 से 50 साल के आस पास है। जिसने काले रंग के सफारी सुट पहन रखी है तथा पैरो में लाल फिते की सादा चप्पल पहन रखी है। जिसके दाहिने हाथ पर लाल धागा बंधा हुआ है। गले में काला धागा बंधा हुआ है। गठिला शरीर है। जिसके बाल व ढाढी सफेद है। कनवास पुलिस द्वारा मृतक की पहचान व परिजनों का पता बताने के लिए थाने में संपर्क कर 9460922677 पर बता सकते है।