Wednesday, October 15, 2025

कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी सिंह का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया

Kanwas News/सांगोद. कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष एवं सांगोद विधानसभा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह के जन्मदिन को ब्लॉक एवं नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन सेवा और गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका ने बताया कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सब्जी मंडी के पास गौशाला पर इकट्ठा हुए और वहां गोवंश को चारा खिलाया। वहीं अस्पताल पहुंचकर जन्म दिवस के उपलक्ष में मरीजों को फलौं का वितरण किया।

कनवास. कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष एवं सांगोद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह के जन्म दिवस पर कनवास में कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद के नेतृत्व में कर्णेश्वर गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाया गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों एवं गरीबों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस युवा नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में विश्वास जताकर आगामी पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने पर विचार विमर्श किया एवं सांगोद में 9 फरवरी को अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को बेइज्जत कर जंजीरों में जकड़ कर भारत में वापस छोड़ने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर सांगोद व कनवास सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here