Wednesday, October 15, 2025

धाकड़ समाज द्वारा धरणीधर जयंती पर कनवास व सांगोद में निकली धूमधाम से शोभायात्रा, सम्मानित किया

Kanwas News/कनवास. कस्बे में धरणीधर जन्मोत्सव के उपलक्ष में कनवास तहसील क्षेत्र के नागर,मालव धाकड़ समाज के द्वारा श्री चारभुजा नाथ मंदिर धाकड़ समाज कनवास से देव विमान व कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बच्चे युवा धर्म ध्वजा लहराते हुए व महिलाएं भक्ति मय धुन पर नृत्य करते हुए चल रही थी। समाज बंधु देव विमान के आगे आगे धर्म ध्वजा लिए  राम श्याम श्री धरणीधर जन्म उत्सव की बधाई देते हुए चल रहे थे, मेन बाजार मैं जगह-जगह पेय पदार्थ वह अल्प आहार वितरित किए गए थे। समाज के द्वारा कस्बे में जगहों जगहों पर स्वागत द्वार लगाए। शोभायात्रा धाकड़ समाज के मंदिर से होते हुए धुलेट चौराहा, पुराना थाना चौक, श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर होते हुए गणेश चबूतरा मेन मार्केट से सुभाष सर्किल होते हुए राठौर समाज नोहरा मे भोजन प्रसादी व समाज के सन 2024 में सरकारी सेवा में नियुक्त व 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने छात्र छात्राओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। वहीं बड़ी चरी की बोली लगाने वाले यजमान ने हवन में आहुतियां दी और भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सांगोद नगर में भी निकली धरणीधर जयंती पर शोभायात्रा

नगर में धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान श्री धरणीधर जयंती महोत्सव शनिवार को समाज द्वारा नगर में बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं शुक्रवार रात्रि को मंदिर परिसर पर भजन संध्या, झांकियों का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दी, जिन पर उपस्थित श्रोताओं द्वारा नृत्य किया कर रात भर मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा। वहीं शनिवार को बिगड़ते मौसम के बावजूद बाहर से बडी संख्या में समाज बंधुओ ने बाइक रैली के रूप में पहुंचकर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा प्रातः 11 बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई जिसमें बडी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर महिला पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा परपंरागत मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंची। वहीं नगर में कहीं जगहों पर स्वागत द्वार लगाए गए और कहीं जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं मंदिर परिसर आयोजित कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का समाज बंधुओ द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि डीवाईएसपी नरेन्द्र नागर व सांगोद पंचायत समिति उप प्रधान ओम नागर अडूसा द्वारा पुरस्कृत किया गया। उसके बाद सामाजिक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें उपस्थित अतिथियों द्वारा समाज के सामाजिक, शैक्षिक उत्थान पर विचार व्यक्त किए। कार्याकम में बालिकाओं द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। वही मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here