Tuesday, October 14, 2025

पंचायत ने ऐसी जगह बनाया शमशान जहा बरसात में ग्रामीणों का जाना मुश्किल..

Kanwas News/कनवास. क्षेत्र के ग्राम पंचायत झालरी के द्वारा लगभग 2 से 3 साल पहले श्मशान घाट का निर्माण तो करवा दिया, परंतु अभी तक शमशान घाट तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता नहीं बना है। जिसके कारण अंतिम संस्कार करने के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा करीब दो तीन वर्ष पूर्व श्मशान घाट का निर्माण कार्य किया था, मगर मुख्य मार्ग का बजट नहीं होने से कार्य नहीं किया गया।

वर्तमान समय में मुक्तिधाम पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग पर कीचड़ एवं पानी भरा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में गांव में किसी की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार हेतु मुक्तिधाम ले जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार बारिश के समय अंतिम संस्कार करने के लिए लकड़ियां लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली जाती हैं तो ट्रैक्टर ट्रॉली कीचड़ में धंसने से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल पाते है।

श्मशान तक जाने वाले रास्ते को पक्का कराया जाए-ग्रामीणों ने मुक्तिधाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर पक्का रास्ता बनाए जाने हेतु कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराया। साथ ही उच्चाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को रास्ता बनाने हेतु मांग की गई, मगर आज दिन तक मुक्तिधाम जाने वाला रास्ता नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। खेड़ी गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से मुक्तिधाम जाने वाले मुख्य मार्ग को पक्का रास्ता बनाने की मांग की।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here