Tuesday, June 17, 2025

आ रही है पालकी राजाधिराज कर्णेश्वर महादेव की, श्रावण मास की शुरुआत पर होगा नगर भ्रमण

रवि राठौर.

Kanwas News/कनवास. 22 जुलाई से श्रावण मास लग रहा है। श्रावण के पहले दिन ही सोमवार आने से पहले दिन ही कर्णेश्वर नगरी कनवास में राजाधिराज कर्णेश्वर महादेव की सवारी निकलेगी। कहीं सालों बाद ऐसा योग बना है जो 22जुलाई सोमवार से श्रावण मास शुरू हुआ। इस शुभ अवसर के दिन कर्णेश्वर महादेव अपनी प्रजा का हाल जानने नगर का भ्रमण पर निकलेंगे। कर्णेश्वर भक्त नवयुक मंडल द्वारा बताया गया की 20जुलाई को श्री कर्णेश्वर महादेव का महा शास्त्राभिषेक होगा। श्रावण मास के दिन 22जुलाई सोमवार को कर्णेश्वर महादेव मंदिर से पालकी को सझाया जायेगा, उसके बाद महाआरती की जाएगी बाद में वहां से ढोल तासों की धुन के साथ चलते हुए राजाधिराज नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वहीं भ्रमण के दौरान श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर पर हरी हर मिलन होगा। वहीं लोगों को बीच बीच में कलाकारों द्वारा महाकाल भस्म की आरती व महाकाल तांडव सहित अन्य देखने को मिलेंगे। वहीं बीच बीच में मुख्य मार्गों पर आने वाले मंदिरों पर राजाधिराज कर्णेश्वर महादेव की आरती की जाएगी। सुभाष सर्किल पर पहुंचने के बाद भव्य आतिशबाज़ी के साथ महादेव और माता पार्वती विवाह और भस्म आरती का आयोजन होगा।

नगर भ्रमण के लिए चिन्हित मार्ग. 22जुलाई सोमवार को श्रावण मास की शुरुआत होने के साथ ही राजाधिराज कर्णेश्वर महादेव अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान कर्णेश्वर महादेव मंदिर से महाआरती के बाद मुख्य बाजार से गणेश चौक होते हुए बाजार के रास्ते से सुभाष सर्किल पर भव्य आतिशबाजी के साथ महादेव व पार्वती विवाह होगा,उसके बाद वहां से होते हुए धूलेट चौराहा वहा से थाना चौक और फिर कर्णेश्वर महादेव मंदिर पर आरती की जाएगी।

सवारी के दौरान यह रहेंगे आकर्षण का केंद्र. राजाधिराज कर्णेश्वर महादेव का नगर भ्रमण के दौरान मंदिर पर महाआरती की जाएगी बाद में मुख्य मार्गों से निकलने के दौरान लोगों की भीड़ देखने को उमड़ेगी। नगर भ्रमण के दौरान भव्य महाकाल पालकी, लक्ष्मी ढोल तासे टीम बीनागाज व कलाकारों द्वारा भस्म आरती शिव तांडव व नृत्य, हरिहर मिलन, भव्य आतिशबाज़ी व शिव पार्वती विवाह आदि लोगों का आकर्षण का केंद्र होगा।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here