सांगोद. क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमृतकुआं के खजूरी (ओदपुर) गाँव में रविवार को भव्य शोभायात्रा व कलशयात्रा निकली।शोभायात्रा गाँव के मुख्य मार्गों में गुजरी,जिसमें अध्योध्या राममंदिर की तस्वीर में राम जी के फोटो की झांकी सहित आसपास के ग्रामीण के लोग भी मोजूद थे। शोभायात्रा में स्वागत के लिए स्वागत द्वारों पर विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के लिए महिलाओं द्वारा रंगोली से सड़कों को सजाया गया। शोभायात्रा में पीछे फूल ही फूल सड़क पर हो गए। शोभायात्रा में “राम आएगें” जैसे भजनों पर युवक युवतियों द्वारा डांस किया गया। शोभायात्रा में रामजी की झांकी,1990 व 1992 के कारसेवकों का घर-घर फूलो से स्वागत किया गया। खजूरी ओदपुर से कारसेवक स्व. रघुनाथ सेन, स्व.बिरधीलाल नागर, शिवराज गोड़, श्रीराम नागर, नंदलाल सुमन, बलराम गोड़, भंवर सिंह थे।रामनिवास चौबदार, सुनील सेन, लोकेश गोचर आदि ने बताया कि प्राप्त: 10 बजे हवन, पूर्णाहुति व महासुंदरकांड एवं महाआरती करके कारसेवकों का सम्मान कर प्रसाद वितरण करेगें।
शोभायात्रा में साझ-सजा की,घोड़ी सहित ग्रामीणों ने नृत्य किया: शोभायात्रा में राम दरबार सजाया गया, वहीं पूरे खजूरी ओदपुर गाँव को भगवा पताका, बंधरवाल व स्वागत द्वारों सेदुल्हन की तरह सजाया गया है। घोड़ी ने भी राम के भजनों पर नृत्य किया। शोभायात्रा में डीजे की राम धुन पर राम भक्त जमकर थिकरते हुए चल रहे थे। राम भक्तों के हाथों में भगवा ध्वज थे। जिन्हे लहराते हुए चल रहें थे ओर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।