Kanwas News/कनवास. प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों को लेकर अब तस्वीर जल्द साफ होने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करेगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। पंचायतीराज चुनावों में मतदान चार चरणों में कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जा सकते हैं।
महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण- पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू रहेगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही मतदान की तारीखों, नामांकन प्रक्रिया, चुनावी चरणों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया को लेकर भी चुनाव कार्यक्रम के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों की घोषणा के साथ ही संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद चुनाव से जुड़ी तारीखों और विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी सामने आएगी।









