सांगोद खंड के अभियंताओं एवं तकनीकी कार्मिकों को विद्युत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Kanwas News/कनवास. सांगोद खंड के अभियंताओं एवं तकनीकी कर्मचारियों के लिए गुरुवार को कनवास में एक दिवसीय विद्युत सुरक्षा एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन अधिशाषी अभियंता प्रशिक्षण, कोटा संभाग की टीम द्वारा किया गया। कार्यशाला में विद्युत कार्य के दौरान होने वाले हादसों से बचाव, विद्युत लाइन पर कार्य शुरू करने से पूर्व संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने, सुरक्षा उपकरणों एवं संसाधनों के उचित उपयोग, सुरक्षित अर्थिंग तथा विद्युत संचालन की तकनीकी बारीकियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

इसके साथ ही आरडीएसएस योजना के तहत होने वाले विभिन्न कार्यों, जैसे स्मार्ट मीटर एवं डीटी मीटर लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कर्मचारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया।

कार्यशाला में मेघराज नागर, अधिशाषी अभियंता (ट्रेनिंग-कोटा संभाग), जेपीडी कोटा,बलराम विजय, अधिशाषी अभियंता (पवस), जेपीडी सांगोद,बी.पी. मालव, सहायक अभियंता (ट्रेनिंग-कोटा संभाग), जेपीडी कोटा तथा भोजराज नागर, सहायक राजस्व अधिकारी (कोटा ग्रामीण), जेपीडी कोटा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए अधिशाषी अभियंता ने सभी कार्मिकों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने विद्युत दुर्घटनाओं को शून्य स्तर पर लाने के लक्ष्य के साथ पूरी सावधानी और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्य करने का संदेश दिया। कार्यशाला के अंत में सभी कार्मिकों को प्रश्न-पत्र वितरित कर परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अजय सिंह, सहायक अभियंता (पवस), जेपीडी कनवास, दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता (पवस), जेपीडी कनवास,हेमंत नेकवाल, कनिष्ठ अभियंता (पवस), जेपीडी दरा तथा आशीष साहू, कनिष्ठ अभियंता (पवस), जेपीडी देवली सहित कनवास उपखंड के समस्त तकनीकी कार्मिक मौजूद रहे।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें