भाजपा छोड़कर दो दिन बाद कांग्रेस में लौटीं दृष्टि सुमन, बोलीं- मेरी विचारधारा भाजपा से मेल नहीं खाती

Kanwas News/सांगोद. महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दृष्टि सुमन ने भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद ही पुनः कांग्रेस पार्टी में वापसी कर ली। रविवार को देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दृष्टि सुमन ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने दृष्टि सुमन को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

विचारधारा मेल नहीं खाने का बताया कारण- कांग्रेस में वापसी के बाद दृष्टि सुमन ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनकी विचारधारा भाजपा से मेल नहीं खाती। इसी वजह से उन्होंने अपनी इच्छा से पुनः कांग्रेस परिवार में लौटने का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में वापसी का निर्णय उन्होंने स्वयं लिया है और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।

नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के लिए करेंगी प्रचार- दृष्टि सुमन ने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव में वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की बात कही। इस दौरान मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दृष्टि सुमन का पार्टी में पुनः स्वागत किया। साथ ही आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें