सांगोद में 35 वार्डों में 97 प्रत्याशी, भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला,23 हजार 314 मतदाता करेंगे फैसला

Kanwas News/सांगोद. नगरपालिका चुनाव को लेकर सांगोद में चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। नगर पालिका के 35 वार्डों में कुल 97 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अधिकांश वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी गणित को रोचक बना दिया है। निर्दलीय प्रत्याशी दोनों प्रमुख दलों के वोट बैंक में सेंध लगाकर जीत-हार के समीकरण प्रभावित कर सकते हैं। वार्ड 5 और 32 में सबसे अधिक पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। चुनावी मैदान सजने के साथ ही दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

23हजार 314 मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य- नगरपालिका क्षेत्र में कुल 23,314 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने वार्ड स्तर पर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्रत्याशी घर-घर संपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने व्यक्तिगत जनाधार के दम पर मुकाबले में मजबूती से डटे हुए हैं।

9 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को मतगणना- नगरपालिका चुनाव के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 14 सितंबर को मतगणना होगी। मतगणना के बाद यह तय होगा कि सांगोद नगरपालिका में अगले कार्यकाल में किस दल का बोर्ड बनेगा। फिलहाल प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के बाद शहर के सभी 35 वार्डों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबले के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।

(न्यूज- रवि राठौर/कनवास)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें