Kanwas News/कनवास. कस्बे में शनिवार को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत कनवास के कुल 19 वार्डों में 77.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं, चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थक अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए सक्रिय नजर आए। इस दौरान सुभाष सर्किल सहित कई जगह प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच चुनाव प्रचार को लेकर खींचतान की स्थिति भी देखने को मिली। वहीं, शाम 6बजे बाद मतदान केंद्र बंद कर दिया गया। अब सरपंच व वार्ड पंचों के लिए मतगणना शुरू होने के बाद सरपंच पद के व वार्ड पंच का परिणाम घोषित होगा।
🔴Live-
कनवास कस्बे व क्षेत्र में किसके सर सजेगा सरपंच का ताज…. देखे
ग्राम पंचायत, कनवास- सरपंच पद के लिए विकास शर्मा 208 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, बास्याहेडी- सरपंच पद के लिए बिनता बाई 85 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, लोढ़हेड़ा- सरपंच पद के लिए मीनाक्षी लोढ़वाल 100 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, आवाँ- सरपंच पद के लिए महावीर प्रसाद 184 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, मोरुकलां- सरपंच पद के लिए लक्ष्मी 112 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, मामोर- सरपंच पद के लिए रणजीत मीणा 578 मतों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, आमली झाड़- सरपंच पद के लिए मुकेश कुमार मालव 63 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, दांता- सरपंच पद के लिए गीता बाई 269 मतों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, कुराड़- सरपंच पद के लिए सुनीता मीणा 218 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, हिंगोनिया- सरपंच पद के लिए दुर्गाशंकर मीणा 281 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, बाछीहेड़ा- सरपंच पद के लिए सोनू मेघवाल 59 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, नयागांव- सरपंच पद के लिए प्रियंका गुर्जर 863 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, देवली मांझी- सरपंच पद के लिए रुक्मणी देवी 409 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, झालरी- सरपंच पद के लिए शुभम चौधरी 357 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, बालूहेड़ा- सरपंच पद के लिए मूर्ति बाई 481 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, खजुरना- सरपंच पद के लिए अनिता गोचर 101 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, ढोटी- सरपंच पद के लिए रुचिता 12 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, हरिपुरा मांझी- सरपंच पद के लिए राजेश कुमारी 101 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, रूपाहेड़ा- सरपंच पद के लिए गंगा बाई 16 वोटों से विजयी रहे।
ग्राम पंचायत, ढीकोली- सरपंच पद के लिए बद्री बाई 112 वोटों से विजयी रहे।
अपडेट जारी हैं….





