सांगोद में नामांकन वापसी से बदले सियासी समीकरण, ओम मेहता ने वापस लिए दोनों नामांकन

Kanwas News/सांगोद. पंचायत समिति चुनाव 2026 के तहत नामांकन वापसी के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने और चुनावी मैदान में बने रहने के बीच राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपप्रधान ओम मेहता द्वारा अपने दोनों नामांकन वापस लेने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व सरपंच कुशलपाल सिंह पानाहेड़ा अभी भी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम मेहता को पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिलने के बाद उनके चुनाव लड़ने को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 14 और 19 से नामांकन दाखिल किए थे। गुरुवार को ओम मेहता ने अपने दोनों नामांकन वापस ले लिए। उनके इस फैसले को क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

कुशलपाल सिंह पानाहेड़ा अभी भी मैदान में- दूसरी ओर, पूर्व सरपंच एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुशलपाल सिंह पानाहेड़ा का चुनावी मैदान में बने रहना भी क्षेत्र में चर्चा का विषय है। पंचायत समिति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनी हुई है।

                                      :- विज्ञापन :-
Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें