नामांकन निरस्त होने के बाद भाजपा में लौटे आप पार्टी के प्रत्याशी, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

Kanwas News/सांगोद. पंचायत समिति चुनाव 2026 के बीच सांगोद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले नरेंद्र शर्मा रेलावाद की भारतीय जनता पार्टी में वापसी हो गई है। नामांकन फॉर्म निरस्त होने के बाद उन्होंने पुनः भाजपा का दामन थाम लिया। उनकी घर वापसी पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नरेंद्र शर्मा रेलावाद की भाजपा में वापसी के अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान हीरालाल नागर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। नरेंद्र शर्मा के पुनः पार्टी में शामिल होने से स्थानीय संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में सांगोद नगर पालिका चेयरमैन चंद्रप्रकाश सोनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नरेंद्र शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में लौटने से वार्ड नंबर 19 सहित आसपास के क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार मजबूत होगा। भाजपा में घर वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नरेंद्र शर्मा रेलावाद ने पार्टी नेतृत्व और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और विचारधारा से हमेशा जुड़े रहे हैं। आगे भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और आमजन की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

                                    -: विज्ञापन :-
Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें