कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की सुरक्षा पर उठे सवाल, युवाओं ने SDM के नाम सौंपा ज्ञापन

Kanwas News/कनवास. कस्बे में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में 4 अक्टूबर की देर रात करीब 10 बजे एक बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को लेकर हंगामा हो गया। मामले को लेकर युवाओं ने बुधवार को कनवास उपखंड अधिकारी बाबूलाल मीणा के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं युवाओं ने कहा कि, बालिका छात्रावास में बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मामला है। घटना के समय छात्रावास में वार्डन की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ज्ञापन में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने,छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। कहा कि बालिका छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की शिकायतों की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। वहीं, उपखंड अधिकारी मीणा ने अश्वासन देते हुए कहा कि ज्ञापन के आधार पर जांच की जाएगी। इस दौरान शुभम गोचर, परसराम गुर्जर, धनराज, भीमराज, नरेंद्र गोचर सहित युवा व कस्बेवासी मौजूद रहे।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें