राठौर (तेली) समाज की बैठक में एकजुटता पर जोर, बृजराज को सरपंच पद के लिए चुना

Kanwas News/कनवास. कनवास कस्बे में स्थित सत्यनारायण भगवान मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि को राठौर (तेली) समाज की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रमेशचंद राठौर ने की। बैठक में समाज की प्रगति, संगठन की मजबूती और युवाओं को शिक्षा से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की और विकास के लिए आपसी एकजुटता सबसे महत्वपूर्ण है। समाज के युवाओं को शिक्षित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सामाजिक स्तर पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। बारां में नगर परिषद के सभापति शीतल कमल राठौर तथा खानपुर में नगर पालिका अध्यक्ष कांता साहू के स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

पंचायतीराज चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय- बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर भी समाज की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समाज की बैठक में बृजराज राठौर को सरपंच पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया। समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर उम्मीदवार के समर्थन में कार्य करने की बात कही। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य समाज को संगठित कर सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को गति देना रहा। इस दौरान समाज के ओमप्रकाश राठौर, प्रेमचंद राठौर, श्याम राठौर, रमेशचंद राठौर, मोहनलाल राठौर, गोविंद राठौर, हेमराज राठौर, प्रेम राठौर, लक्ष्मीनारायण राठौर, मोहनलाल राठौर सहित कहीं लोग मौजूद रहे।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें