Tuesday, June 17, 2025

राम प्राण प्रतिष्ठा पर कर्णेश्वर नगरी कनवास में रामजी निकले भ्रमण पर, राममय हुई नगरी

कोटा. अयोध्या में राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पर्व पर कनवास कस्बे में स्थित सीताराम अस्थल परिसर पर महोत्सव को देखते हुए पूर्व में तैयारियां जोरो शोरो से चल रही थी। 22जनवरी को उधर उधर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ महाआरती हुई, उसी के साथ ही सीताराम मंदिर में भी राम भगवान का नगर भ्रमण करवाने के दौरान राम भगवान को पालकी पर बैठाया गया साथ ही पालकी की सजावट की गई। दोपहर 1बजे सीताराम मंदिर में राम भगवान की महाआरती की गई। इसके पूर्व श्रदालुओं की भिड़ मंदिर परिसर पर देखने को मिली। महाआरती के पश्चात राम भगवान का नगर भ्रमण शुरू हुआ जो अरु नदी से होते हुए चमन चौराहा पहुंचा जहां कस्बेवासियों ने राम भगवान का जगह-जगह आरती कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं डीजे और ढ़ोल-ताशों की धुन पर राम भक्त नाचते झूमते नज़र आए।वहीं कस्बेवासि भव्य जुलूस के साथ जुड़ते गए जो देखते देखते भारी संख्या में राम भगवान का नगर भ्रमण हुआ। वहीं कस्बे में श्रदालुओं के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए तथा प्रसाद वितरित किया गया। कर्णेश्वर वेद विद्यालय के बटुकों के द्वारा राम भगवान पालकी के साथ नगर भ्रमण करवाया। इस दौरान राम भगवान का नगर भ्रमण कस्बे के मुख्य मार्गो से निकले जिसमे चमन चौराहा से होते हुए सुभाष सर्किल पहुंचे वहां से धुलेट चौराहा,खटीक मोहल्ला से पुराना थाना परिसर पहुंची जहां श्रदालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं कर्णेश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती कर आतिशबाजी की गई। इसी के साथ कस्बे के मंदिरो पर राम भगवान का भव्य स्वागत कर आरती की गई। राम जी नगर भ्रमण कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए अस्थल परिसर पर पहुंची। जहां राम जी महा आरती की गई। उसी के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। वहीं बाद में सुंदरकाण्ड ओर कार सेवकों का स्वागत किया गया। कस्बेवासियों में राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था,इसी दौरान सुबह सुभाष सर्किल पर सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। कस्बेवासियों में कहीं दिनों से धूम देखने को मिल रही थी। संध्या के समय घरों पर दीपक जलाएं गए। वही दीपावली जैसा माहौल देखने को मिला। इस दौरान कस्बे में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।क्षेत्र/दरा स्टेशन.राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर राम भगवान का जुलस निकाला गया। सभी राम भक्त शामिल रहे। कार सेवक का किया सम्मान, जुलुस मे अखाड़े, और ताशो की धुन पर राम के भजन पर थिरके राम भक्त। मोरूकला के सभी राम भक्त हुए शामिल।

गोपालापुरा के पास से निकल रहे भारत मला 8लेन के कर्मचारियों ने भी सुन्दर कांड करवाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। राम महोत्सव के सुभ अवसर पर पूरे स्टाफ के द्वारा अवकाश रखा गया और राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया।

kanwasnews.com
kanwasnews.comhttp://kanwasnews.com
कनवास न्यूज पर अपने क्षेत्रों की खबरों को हिंदी में देखिए,हर खबर पर पैनी नजर जिसमे सबसे पहले आप देख सकते है अपने क्षेत्र की हर मुख्य खबर.

Latest news

[youtube-feed num="1"]

- Advertisement -

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here