कनवास. भारतीय जनता पार्टी कनवास मंडल की नवमतदाता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। 1 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक इस अभियान में 18 वर्ष के ऊपर के नाम जोड़े जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 25-25 नए नाम जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। कनवास मंडल में 1000 नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य है रखा गया। इस अवसर पर कोटा देहात भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र मोहन गौतम,भाजपा नेता कौशल सोनी,पंचायत समिति सदस्य महावीर मराठा, सूरजमल नागर,महावीर मीणा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनराज योगी, भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश सोनी,पवन जैन,कृष्ण नागर,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अश्वनी जांगिड़, रतिराम नागर, रेषु जैन,किशन रायका, संजय नथिया, अनिल नंदवाना, नरेश पोटर, राजेंद्र सुमन, आकाश आबिद, दिनेश चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।