Kanwas News/कनवास. कस्बे में लाडली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन आगामी 26 अगस्त को कनवास में बड़े स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए बस स्टेंड पर स्थित खेल मैदान में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर टेंट, स्टेज सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निजी सहायक राजेंद्र नागर ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा आयोजन को भव्य स्वरूप देने को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पंचायतवार कार्यकर्ताओं एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है। आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों में कनवास मंडल प्रभारी महेंद्र शर्मा, सांगोद मंडल संयोजक कौशल सोनी, मंडल अध्यक्ष सत्यवान नागर,नरेंद्र मोहन गौतम, मंडल प्रतिनिधि हरिओम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर मालव, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामअवतार मेघवाल,भाजपा मंडल महामंत्री धनराज योगी, दुर्गाशंकर सुमन, नगर अध्यक्ष लोकेश सोनी सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।






