स्कूल और अस्पताल में स्टाफ की कमी से परेशान ग्रामीण, कनवास SDM को सौंपा ज्ञापन

Kanwas News/कनवास. उपखंड क्षेत्र के धुलेट में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में स्टाफ की कमी को लेकर युवाओं ने गुरुवार को कनवास उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी बाबूलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, धुलेट तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धुलेट में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति कर आवश्यक स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की गई।

युवाओं ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ नहीं होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था नहीं की गई, तो ग्राम धुलेट के युवा एवं ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में ईश्वर सेन, स्मिथ चौरसिया, विजय गोयल, लकी महेश्वरी, शंकर सुमन, आकाश सुमन, साबिर पठान, चौथमल मेहरा, जीतू मेहरा, सोनू गोचर, पुरुषोत्तम नागर, पंकज गुर्जर, लखन गुर्जर, कपिल नागर, पीयूष गुर्जर, कृष सुमन सहित बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ