Kanwas News/कनवास. क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सहायक अभियंता कार्यालय, कनवास में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर के दौरान पात्र उपभोक्ताओं से 1.1 किलोवाट क्षमता के मुफ्त सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली खर्च में कमी लाना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
सहायक अभियंता सिंह ने क्षेत्र के सभी इच्छुक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर सहायक अभियंता कार्यालय, कनवास पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं। आवेदन के लिए उपभोक्ताओं को अपने आधार कार्ड की फोटोप्रति तथा हालिया बिजली बिल साथ लाना अनिवार्य होगा।