कनवास में धाकड़ समाज की बैठक आयोजित,2 सितंबर को धूमधाम से मनेगी भगवान धरणीधर जयंती

Kanwas News/कनवास. कस्बे में पावर हाउस स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को धाकड़ समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 2 सितंबर को भगवान श्री धरणीधर जी की जयंती कनवास में धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि जयंती महोत्सव के अवसर पर भजन संध्या, रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समाजबंधुओं से सक्रिय सहयोग की अपील की। धरणीधर जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर अगली बैठक 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को देवली में आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में श्री धाकड़ महासभा (युवा संघ) के जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यवान नागर, कोषाध्यक्ष रामावतार नागर, वरिष्ठ समाजसेवी चौथमल नागर, सूरजमल नागर, घनश्याम मालव, श्री धाकड़ महासभा तहसील अध्यक्ष किशनगोपाल नागर, युवा संघ तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र (बबलू) जगदीशपूरा, गौ विधायक नितेश झालरी, वीरू रूपाहेड़ा, ओम नागर, प्रेम जगदीशपूरा, मुकेश सीमल्या, रामदयाल केशोली, ओम मालव, राकेश, सुरेन्द्र, नरेन्द्र, रामावतार, राकेश, मोनू, बृजराज सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ