Kanwas News/सांगोद. क्षेत्र के बपावर कलां थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव बुढनी निवासी प्रिंकेश सोलंकी (22) को सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर (IPS) ने बताया कि जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 जुलाई 2026 को बपावर कलां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव बुढनी से गिरफ्तार किया
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन तथा सांगोद वृत्ताधिकारी नरेन्द्र जैन के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी सुरेश मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान आरोपी की पहचान की और तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी प्रिंकेश सोलंकी पुत्र भंवरसिंह, निवासी बुढनी, थाना बपावर कलां के खिलाफ धारा 126 एवं 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।