Kanwas News/कनवास. कस्बे के रामनगर टापरिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि रामनगर टापरिया निवासी कानसिंह पुत्र भीमसिंह ने गुरुवार शाम अज्ञात कारणों से अपने घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी सुगना बाई को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतारकर तत्काल कनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लाल सिंह मीणा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
रात्रि होने के कारण शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।