ऊर्जा राज्यमंत्री का आज सांगोद-कनवास दौरा, विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे की परखेंगे हकीकत

Kanwas News/कनवास. सांगोद और कनवास क्षेत्रों के सघन दौरे पर आज रविवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रहेंगे। इस एकदिवसीय प्रवास के दौरान मंत्री नागर क्षेत्र में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों, सड़क परियोजनाओं और शिक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे का जमीनी निरीक्षण करेंगे।

दौरे का मुख्य उद्देश्य: गुणवत्ता और समयबद्धता- मंत्री नागर के इस दौरे का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा करवाना है। विशेष रूप से SDRF मद से हो रहे कार्यों और प्रमुख सड़क संपर्कों पर उनका फोकस रहेगा। शुरुआत (प्रातः 8:30 बजे): मंत्री अपने निजी आवास से प्रस्थान कर सबसे पहले ग्राम पंचायत खजूरी पहुंचेंगे, जहां खजूरी तालाब के पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। पिसाहेड़ा, देवली, ढोटी, काठौन और खेडली कन्दाफल सहित दर्जनों गांवों का दौरा करेंगे। वहीं अरु नदी पर नवनिर्मित पुलिया का अवलोकन। विभिन्न सीसी सड़कों और मिसिंग लिंक रोड की समीक्षा। SH-51 (सांगोद-बपावर-कवाई) मार्ग के नवीनीकरण कार्य की प्रगति। कचोलिया, खेड़ली काकूनिया और गरमोड़ी के राजकीय विद्यालयों के भवनों का निरीक्षण। साथ ही बपावरकलां में अटल प्रगति पथ और सामुदायिक भवनों के मरम्मत कार्यों को देखेंगे।

हीरालाल नागर (ऊर्जा मंत्री)- इस सघन दौरे के दौरान कार्यों की प्रगति देखेंगे, बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के सख्त निर्देश भी देंगे।

(न्यूज- रवि राठौर/कनवास)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें