सांगोद में खेतों में भीषण आग, 20 बीघा फसल जलकर राख

Kanwas News/सांगोद. क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक खेतों में लगी भीषण आग से करीब 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना कोटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे खेतों में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों के साथ-साथ मुख्य सड़क किनारे बन रहे मकानों तक पहुंचने लगी, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो गया। आग की सूचना मिलते ही सांगोद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मालव ने तुरंत फायर इंचार्ज शोभाराम मीणा को अवगत कराया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम बिना देरी के मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

फायर ब्रिगेड टीम और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के कई खेतों की फसल और मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस दौरान डीसीपीयू नरेश सुमन, फायरमैन रवि सुमन, दीपक गौड़ सुमन और राजेंद्र पारेता सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(न्यूज- रवि राठौर/कनवास)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें