Kanwas News/कनवास. कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारियों का गुरुवार को कनवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान आगामी यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुकुल नंदन गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएसयूआई की घोषित जिला कार्यकारिणी में पवन मालव को जिला महासचिव तथा मांडूहेडा के प्रवीण नागर को जिला सचिव बनाए जाने पर स्थानीय कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शकील मिर्जा, यूथ कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष प्रत्याशी संभव वर्मा, विधानसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ सुवालका, ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी साहिल मीणा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सोनी, मंडल प्रभारी रामावतार खटीक और खानपुर प्रभारी रामराज यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही सभी ने आगामी यूथ कांग्रेस चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल शकूर कुरैशी, अब्दुल रहमान, धूलेट मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य कमल खटीक, जिला सचिव जगदीश मीणा, पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर पारेता, ब्लॉक सचिव अब्दुल रईस सिद्दीकी, गुड्डू पठान, भैरूलाल रायका, तेजपाल गुर्जर, वीरेंद्र मीणा, भंवर सिंह शेखावत, आशीष गोचर, जयप्रकाश सेन, पंकज नागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(न्यूज- रवि राठौर)










