जांगिड़ समाज में एकता का संदेश, कनवास में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह

Kanwas News/कनवास. अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, कनवास तहसील का शपथ ग्रहण समारोह दूधिया खेड़ी माताजी प्रांगण में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, संतों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि सांगोद पंचायत समिति प्रधान जयवीर सिंह रहे। वहीं कबीर आश्रम के संत प्रभाकर साहेब, राष्ट्रीय उपप्रधान मदन लाल जांगिड़, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश जांगिड़, कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष चन्द्रमोहन जांगिड़, जिला अध्यक्ष रितेश जांगिड़ एवं युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अश्विनी जांगिड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रितेश जांगिड़ ने सत्यनारायण जांगिड़ (पिसाहेड़ा) को कनवास तहसील अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। साथ ही नवगठित तहसील कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को समाज के प्रति जागरूक, सक्रिय एवं ईमानदार रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपप्रधान मदन लाल जांगिड़ ने समाज में एकता बनाए रखने एवं सामाजिक विकास को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया। समारोह में विरेन्द्र जांगिड़ को तहसील महामंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही और सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान प्रेम बिहारी जांगिड़, रामचरण जांगिड़, रामप्रसाद जी, शिवराज जांगिड़, मुरलीधर जांगिड़ सहित कई समाजजन ने शपथ ग्रहण किया। गौरतलब है कि समारोह के एक दिन पूर्व दूधिया खेड़ी माताजी प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

(न्यूज- रवि राठौर)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें