Kanwas News/सांगोद. नगर में स्थित आधार क्लासेज के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष कला, विज्ञान एवं कृषि विज्ञान वर्ग में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
विज्ञान एवं कृषि वर्ग के टॉपर्स- सूरज नागर (93%), अभिषेक चोपदार (93%), गुंजन नागर (92%), अल्फिंना (90%), अशोक सुमन (88%), वैभव सिंह (88%), संदीप मेहता (88%), योगेंद्र पारेता (87%) एवं संजना नागर (87%) ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए।
कला वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन- बोधिका मीणा (93%), विशाल पोटर (92%) एवं भावना पारेता (91%) ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया।
कृषि एवं विज्ञान वर्ग में 30 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। 22 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक हासिल किए। कला वर्ग में 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। 23 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए। संस्थान का कुल परीक्षा परिणाम 100% रहा। इस अवसर पर सभी सफ़ल विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान प्रबंधन ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास से ही यह ऐतिहासिक परिणाम संभव हो पाया है।
सी. पी. नागर, निदेशक- “यह परिणाम विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का मेल है। हमारा लक्ष्य केवल अंक दिलाना नहीं, बल्कि बेहतर इंसान गढ़ना है।”
(न्यूज- रवि राठौर)










