Kanwas News/कनवास. कस्बे के रामनगर टापरिया क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनराज पुत्र नानूराम भील (24) निवासी रामनगर टापरिया ने गुरुवार शाम अपने घर पर साफी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी सीआई अनूप सिंह ने बताया कि मृतक युवक कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी के साथ नहीं आने के कारण वह मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनवास ले जाया गया, जहां चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. लाल सिंह मीणा ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया, जिसके बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











