खेत पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मानसिक तनाव के चलते आत्मघाती कदम

Kanwas News/कनवास. कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मानसिक रोग से ग्रस्त एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बनवारी पुत्र रामप्रसाद सुमन (30) सोमवार रात को रोज की तरह खाना खाने के बाद उंडी खाली क्षेत्र स्थित अपने खेत पर लहसुन की फसल की रखवाली के लिए गया था। मंगलवार सुबह जब वह देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित होकर खेत पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि युवक पेड़ की डाली से फंदा लगाकर लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी सीआई अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्साधिकारी डॉ. लाल सिंह मीणा ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब दो वर्षों से मानसिक बीमारी से ग्रस्त था और उसका इलाज भी चल रहा था।

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें