Kanwas Newe/कनवास. कस्बे में दमकल वाहन उपलब्ध होने पर भाजपा कनवास मंडल के कार्यकर्ताओं ने दमकलकर्मियों का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र को मिली इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रति आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष सत्यवान नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से यह दमकल वाहन कनवास को मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में फसल कटाई के दौरान आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में यह दमकल वाहन क्षेत्र के किसानों के लिए काफी राहत भरा साबित होगा।
दमकल कर्मियों ने भी किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आगजनी की घटना होने पर तुरंत पुलिस थाना कनवास या दमकल के टोल फ्री नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। इस मौके पर मंडल प्रतिनिधि हरिमोहन शर्मा, मंडल संयोजक कौशल सोनी, मंडल महामंत्री धनराज योगी, दुर्गाशंकर सुमन, भाजपा नेता पवन जैन, रिंकू पंडित, लोकेश गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(न्यूज- रवि राठौर)











