निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर में उमड़े ग्रामीण, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

Kanwas News/देवली मांजी. कस्बे के लक्ष्मी हेल्थ होम पर रविवार को स्वास्थ्य सेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। श्रीजी हॉस्पिटल एवं कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशाल निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का लाभ उठाने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे। यह शिविर स्वर्गीय देवीशंकर उपाध्याय की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं घर के नजदीक उपलब्ध कराना था। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामरतन सिंह पालकियां के सान्निध्य में हुआ, जबकि अध्यक्षता डॉ. नीता जिंदल ने की। इस अवसर पर रामरतन सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस तरह के शिविरों से उन लोगों को मदद मिलती है जो बड़े शहरों तक नहीं पहुंच पाते।

इन विशेषज्ञों ने दी अपनी सेवाएं- विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की जांच की और उचित परामर्श दिया: डॉ. नीता जिंदल: वरिष्ठ शिशु एवं किशोर रोग विशेषज्ञ,डॉ. रचित सक्सेना: हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ. दुर्गाशंकर ढिल्लन: ऑर्थोपेडिक एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ,डॉ. पार्थ जेठवानी: डायबिटीज, थायराइड एवं हार्मोन रोग विशेषज्ञ,डॉ. आयुष गुप्ता: वरिष्ठ फिजिशियन,डॉ. शैलेन्द्र सिंह तंवर: वरिष्ठ सर्जन,डॉ. नेहा गालव: दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ. कीर्ति नागर: स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ।

निःशुल्क जांचों का मिला लाभ- परामर्श के साथ-साथ मरीजों के लिए आधुनिक जांच मशीनें भी उपलब्ध थीं। शिविर के दौरान निम्नलिखित जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। जिसमें ब्लड शुगर एवं HbA1c (मधुमेह की जांच),लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल जांच),थायराइड एवं ईसीजी (ECG),अस्थि घनत्व (BMD): हड्डियों की मजबूती की जांच

डॉ. सत्यकांत उपाध्याय- “समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार और फिर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है।”

(न्यूज- कामेश जंगम)

Kanwas News
Author: Kanwas News

क्षेत्रों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के साथ

और पढ़ें
और पढ़ें